
Punjab Youth Leadership: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब में आयोजित 3 दिवसीय यूथ क्लब लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम में युवाओं को दिल्ली स्थित आवास से ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशा से दूर कर बिजनैस के लिए तैयार करना है। इस कार्यक्रम में 117 युवाओं को ट्रेनिंग मिली है। 21-21 सदस्यों की यूथ क्लब कमेटी बनेगी जो गांव व वाडरें में नशा बिकने से रोकेगी और जो नशा करने वाले बच्चे हैं, उनकी सूची बनाकर नशा मुक्ति केंद्र तक ले जाएंगे। साथ ही, युवाओं को बिजनैस करने के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वह नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें। यह कार्यक्रम सफल होते ही पूरे देश के लिए ये एक मॉडल बनेगा और पूरी राजनीति बदल देगा।
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में यह जो काम शुरू किया जा रहा है, वह एक बहुत बड़ा प्रयोग है। अगर यह सफल हो गया तो यह देश की राजनीति बदल सकता है। आज हमने संकल्प लिया है कि पंजाब को रंगला पंजाब, विकसित पंजाब बनाने और पंजाब का पुनर्निर्माण करने के लिए अगले दो-तीन महीने के अंदर साढ़े तीन लाख युवाओं को जोड़ने में कामयाब हो गए और उनके अंदर जूनून भर दिया तो यह साढ़े तीन लाख युवा मिलकर साढ़े तीन करोड़ पंजाबियों का भविष्य बदल सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी पांच साल में एक बार चुनाव होता है।
सरकारें चुनी जाती है और वह वातानुकूलित कमरे में बैठ कर काम करती या भ्रष्टाचार करती हैं। आज 117 लोगों की तीन दिन की ट्रेनिंग की गई है। यह 117 लोग ट्रेनिंग लेने से पहले 1600 गांवों में युवाओं के साथ मीटिंग कर के आए हैं। उन 1600 गांवों में मीटिंग करने जो युवा सफल हुए उनको ही इस ट्रेनिंग में बुलाया गया। अब इन 117 युवाओं की जिम्मेदारी है कि वो 17 हजार वार्ड और पिंडों में जाकर को-ऑर्डिनेटर तैयार करें। इसके बाद को-ऑर्डिनेटर अपने-अपने वार्ड या पिंड में युवाओं 21 सदस्यीय कमेटी बनाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...