Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज से हिमाचल जा रहे थे साधुओं के ऑटो को तेज रफ़्तार बस ने मारी टक्कर, बाल बाल बचें साधु

March 20, 2025

प्रयागराज से हिमाचल जा रहे थे साधुओं के ऑटो को तेज रफ़्तार बस ने मारी टक्कर, बाल बाल बचें साधु

पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव भरोली के पास उस समय हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार बस ने पठानकोट की तरफ से आ रहे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। ऑटो में ड्राइवर और 7 साधुओं समेत कुल 8 लोग सवार थे जो प्रयागराज से आ रहे थे और हिमाचल की तरफ जा रहे थे। जब वे पठानकोट के गांव भरोली के पास पहुंचे तो यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पठानकोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए साधुओं ने बताया कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सभी घायल हो गए। इस बीच, डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल उन सभी का पठानकोट के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन साधुओं को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें