Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा जाने वाली युवती का शव नहर से बरामद, परिजनों का आरोप, गांव के युवक ने की हत्या, पुलिस ने…

October 27, 2024

कनाडा जाने वाली युवती का शव नहर से बरामद, परिजनों का आरोप, गांव के युवक ने की हत्या, पुलिस ने…

होशियारपुर: जिले के हल्का मुकेरियां के गांव पड़ेलियाँ से एक युवती का आत्महत्या करने की खबर आयी है। बता दें कि 21 वर्षीय सिमरन कुमारी के आत्महत्या मामले में उसी गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने आत्महत्या के बाद मृतिका की मां के बयानों के आधार पर युवक पर थाना हाजीपुर में अब 108 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसी के साथ ही आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है । पकड़े गए आरोपी की पहचान धीरज कुमार पुत्र निवासी गांव परेलियां के रूप में हुई। हाजीपुर पुलिस को दिए बयानों में मृतका की मां ने गांव के धीरज नाम का नौजवान पर गंभीर आरोप लगाए। मृतिका की मां ने दर्ज बयानों में बताया था कि बेटी सिमरन जनवरी में कनाडा जाने वाली थी।

आरोपी धीरज अक्सर मेरी बेटी को तंग परेशान करता था। 21 तारीख को बेटी होशियारपुर कालेज गई लेकिन देर शाम तक जब उसक फोन बंद ओर न ही घर पहुंची तो उसको परिजनों के साथ ढूंढना शुरू कर दिया। देर शाम उसकी एक्टिवा मुकेरियां हाइडल ने के पुल पर खड़ी मिलने की सूचना मिली। जिसकी शिकायत थाना हाजीपुर में दर्ज करवाई।

सुबह बेटी की लाश का हाइडल नहर के पावरहाउस पर तैरती मिली। जिसे निकालकर उसका संस्कार कर दिया गया। वहीं अब इस मामले में मां ने बेटी के आत्महत्या नहीं बल्कि गांव के ही युवक पर उसको मार कर नहर में फेंकने के बयान दर्ज करवाएं हैं। वहीं, थाना हाजीपुर की एस एच ओ अमरजीत कौर का कहना है कि इस मामले में तहकीकात जारी है और धीरज को गिरफ्तार कर उसका रिमांड लिया गया है और जो तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर बनती कारवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें