Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजपुरा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का हाथ-पैर बंधा हुआ शव, हत्या की आशंका

February 19, 2026

राजपुरा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का हाथ-पैर बंधा हुआ शव, हत्या की आशंका

राजपुरा : राजपुरा-पटियाला रेलवे ट्रैक के किनारे महफिल रिसॉर्ट के पास वीरवार देर शाम को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। युवक के हाथ-पैर पीछे से बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के गहरे निशान थे, जिससे प्राथमिक दृष्टि से यह मामला बेरहमी से की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव के पास ही पत्थर पर खून के धब्बे हैं।

आशंका है कि हमलावरों ने युवक के सिर या चेहरे को पत्थर से पटका गया हो। पुलिस को मौके से एक नुकीले हथियार का कवर और टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। मृतक के गले पर गहरे जख्म थे, जिन्हें कपड़े से ढका गया था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि खून रोकने के लिए गरदन को कपड़े से ढका गया हो।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच की कमान संभाली है। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है वहीं एक्सपर्ट की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें