Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

धान खरीद में अड़चनें डालकर किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है केंद्र सरकार: Hardeep Singh Mundian

October 22, 2024

धान खरीद में अड़चनें डालकर किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है केंद्र सरकार: Hardeep Singh Mundian

डेरा बस्सी: केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पंजाब राज्य के साथ भेदभाव कर रही है और राज्य के किसानों की शांति और व्यवस्था को भंग करने के लिए धान की खरीद में बाधाएं पैदा कर रही है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज डेराबस्सी में एक समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। मुंडियां ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने का दावा करने वाली केंद्र सरकार अब जानबूझकर समय पर धान का उठान नहीं कर रही है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भारत सरकार को कई पत्र लिखे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार अपनी निम्न स्तरीय राजनीति के कारण पंजाब के गोदामों को खाली नहीं कर रही है। मंत्री ने कहा कि किसानों की बात करने वाले प्रधानमंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश के खाद्यान्न भंडारों को भरने वाले पंजाब राज्य के खिलाफ हो रहे अत्याचारों का जवाब अब जनता देगी। पंजाब के समझदार लोग भली-भांति जानते हैं कि केंद्र सरकार किस तरह उनकी फसलों को बर्बाद करने की साजिश कर रही है। इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा भी मौजूद थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें