
बठिंडा: बठिंडा के कोटफत्ता के नजदीकी गांव धनसुखआना से लापता व्यक्ति का शव गांव के ही एक गन्दे नाले से गली-सड़ी अवस्था में बरामद किया गया। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि गांव धनसुखआना के रहने वाला 42 वर्षीय लखवीर सिंह पुत्र करनैल सिंह 06 अगस्त को अपने घर से कुछ समान लेने के लिए गया था लेकिन वापिस नहीं आया। परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवा कर लखवीर सिंह की तलाश शुरू कर दी गई।
वहीं वीरवार की शाम गांव धनसुखआना के नजदीक मानक खाना के पास से गुजरने वाले गन्दे नाले की स्लैब के नीचे एक शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सुमित माहेश्वरी, राजविंदर धालीवाल तथा थाना कोटफत्ता पुलिस मौके पर पहुंची। संस्था के सदस्यों ने गली-सड़ी अवस्था में पड़े शव को गन्दे नाले से बाहर निकाला। मृतक की मौके पर ही पहचान लापता लखवीर सिंह के तौर पर हुई। पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था सदस्यों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल पहुंचाया।
📍 Location: Bathinda
मेष: दिन शुभ रहेगा...