Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सतलुज फिल्म पुराने जख्मों को कुरेदने की कोशिश, इसे नहीं बनना चाहिए था : मनोरंजन कालिया

July 14, 2026

सतलुज फिल्म पुराने जख्मों को कुरेदने की कोशिश, इसे नहीं बनना चाहिए था : मनोरंजन कालिया

The film “Satluj” is an attempt to reopen old wounds : पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने पंजाबी फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस फिल्म के माध्यम से पंजाब के पुराने जख्मों को फिर से कुरेदने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह खालड़ा से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना चुका है और दोषी सजा काट रहे हैं। ऐसे में अब यह बहस करने की आवश्यकता नहीं है कि उस समय कौन सही था और कौन गलत, बल्कि उस दौर से सबक लेकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।कालिया ने कहा कि उस दौर को बीते लगभग 30 वर्ष हो चुके हैं और इस दौरान तीन पीढ़ियां बदल चुकी हैं। आज की युवा पीढ़ी उस समय के घटनाक्रम से पूरी तरह परिचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी एक फिल्म पूरे इतिहास को नहीं दिखा सकती, इसलिए ऐसे संवेदनशील विषयों को बेहद जिम्मेदारी और संतुलन के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें