Site icon Dainik Savera Times

गुरमुखी एक्सप्रैस के पटना साहिब स्टेशन पर ठहराव से संगत में खुशी की लहर

अमृतसर: श्री आनंदपुर साहिब के नंगल से चलकर कोलकाता को जाने वाली 12325 गुरमुखी एक्सप्रैस का पटना साहिब स्टेशन पर ठहराव होने से सिख संगत में खुशी की लहर है। तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी और संगत के द्वारा रेल मंत्रालय और प्रशासन का आभार प्रकट किया गया। टेऊन के पटना साहिब स्टेशन पहुंचने पर तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव सहित अन्य गणमान्य शख्सीयतें पटना साहिब स्टेशन पहुंची और श्री आनंदपुर साहिब से आई संगत का स्वागत किया।

इसके बाद झण्डी दिखाकर टेऊन को आगे कोलकाता के लिए रवाना कर दिया। गुरविंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों कमेटी अध्यक्ष स: जगजोत सिंह सोही के साथ उन्होंने रेल राज्य मंत्नी रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की थी उसी दौरान उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही टेऊन का ठहरावा पटना साहिब स्टेशन पर दिया जाएगा। इसी प्रकार जब टेऊन कोलकाता से नंगल को जाएगी तो भी उसका ठहराव इसी प्रकार रहेगा। इसके साथ ही आने वाले दिनों में और भी कई टेऊनों को संगत की मांग पर पटना साहिब स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। गुरविन्दर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही द्वारा इसके लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे जिसके परिणाम स्वरु प यह कार्य पूरा हो सका।

इसी प्रकार आने वाले दिनों में संगत की सुविधा हेतु और भी अनेक कार्य किए जा रहे हैं। गुरविंदर सिंह ने बताया किइस मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नंदिकशोर यादव, दानापुर के डीसीएम अभिषेक कुमार तिवारी, प्रबंधक कमेटी, गुरु द्वारा बाललीला मैनी संगत के स्थानीय प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह, स्टेशन मास्टर उपेंद्र कुमार, हेडक्वार्टर के आरक्षण पर्यवेक्षक अतुल कुमार, सीटीआई, आरक्षण पर्यवेक्षक नितिन व्यास के अलावा कथावाचक सतनाम सिंह, अधीक्षक दलजीत सिंह, मैनेजर दिलीप सिंह पटेल, सरदार प्रेम सिंह, सेवादार कल्याण समिति के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह बंटी, समाजसेवी राजेश शुक्ला टिल्लू, एबरार अहमद रजा, डॉ. विनोद अवस्थी, जगजीत सिंह आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले के डीसी की पत्नी ने पास की UPSC परीक्षा, 79वां रैंक हासिल किया

Exit mobile version