Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्लैकआऊट के दौरान कई स्थानों पर जल रही बत्तियों और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ने उठाए सवाल

May 8, 2025

ब्लैकआऊट के दौरान कई स्थानों पर जल रही बत्तियों और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ने उठाए सवाल

अमृतसर: मंगलवार रात 10:30 बजे जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी जांचने के लिए ब्लैकआऊट किया गया। इस दौरान यह देखा गया कि कई घरों की बत्तियां जल रही थीं, लोगों के सीसीटीवी कैमरे भी चालू थे और यहां तक कि छतों पर रखे जैनरेटर की नीली बत्तियां भी जलती पाई गईं।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि एक होटल में भी कई बत्तियां जल रही थीं, जो ब्लैकआऊट के निर्देशों का उल्लंघन था। क्या जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेगा और क्या जिला प्रशासन होटल के खिलाफ कार्रवाई करेगा? इसके अलावा, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही थी। कारें, मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन बेरोक-टोक आते-जाते देखे गए, जिससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या पुलिस या ट्रैफिक विभाग का इस ओर ध्यान नहीं गया? यह स्थिति ब्लैकआऊट की गंभीरता और उसमें शामिल प्रशासनिक एजैंसियों की सतर्कता पर सवाल उठाती है। उम्मीद है कि जिला प्रशासन जल्द ही इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें