Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा में चमक उठी कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति की किस्मत, अचानक मिला 15 लाख रुपए का तोहफा

August 14, 2025

मोगा में चमक उठी कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति की किस्मत, अचानक मिला 15 लाख रुपए का तोहफा

Moga : कहते हैं कि नियत साफ रखे तो भगवान खुद ही कोई न कोई रास्ता जरूर बना देता है। ऐसा ही हुआ मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना के रहने वाले एक कबाड़ियों के काम करने वाले व्यक्ति के साथ। बीमारी व अन्य मजबूरी कारण वह लाखों रुपए के कर्जे नीचे आ गया था था इतने पैसों का कर्जा उतारने का कोई रास्ता नजर हीं आ रहा था। लेकिन अचानक उसकी किस्मत ऐसी पलटी कि वह लाखों रुपए का मालिक बन गया। किस्मत कैसे खेलती है कि इसकी ताजा मिसाल बाघापुराना के एक कबाड़ के काम करने वाले राजू की ओर देखकर पता चलता है।

राजू ने अपने लिए लाटरी की टिकट खरीदी भी नहीं, फिर भी उसका 15 लाख रुपए का ईनाम निकला। राजू ने कहा कि वह निहाल सिंह वाला में कबाड़ का काम करता है तथा उसकी प}ी व बेटा बाघापुराना में लाटरी व अन्य समान बेचते हैं। एक ग्राहक ने उनसे तीन लाटरी मंगवाई थीं, लेकिन उसके द्वारा दो ही लाटरी ली गई तथा एक लाटरी बच गई। जब लाटरी का नतीजा निकला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि उनके पास पड़ी टिकट पर 15 लाख रुपए का ईनाम निकल आया।

राजू ने कहा कि पिछले कई वर्षो से वह बीमार चल रहा था तथा उसकी याददाशत भी जा चुकी थी। अब वह ठीक है तथा वह सारे लेनदेन के पैसे वापस करना चाहता है। उसने पैसे वापस मोड़ने की नियत रखी, इसलिए भगवान ने उसकी किस्मत खोल दी। उसने कहा कि उस पर पांच लाख रुपए का कर्जा है तथा वह अब लाटरी के पैसे मिलने के बाद यह कर्जा उतारेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें