Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिवपुरी पुली के पास रिटेनिंग वॉल बनाकर बुड्ढा दरिया की चौड़ाई घटा रहा नगर निगम

November 6, 2025

शिवपुरी पुली के पास रिटेनिंग वॉल बनाकर बुड्ढा दरिया की चौड़ाई घटा रहा नगर निगम

लुधियाना: बुड्ढा दरिया की चौड़ाई न कम करने के नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों को धत्ता बताकर नगर निगम शिवपुरी पुली के पास सड़क चौड़ी करने के लिए रिटेनिंग वॉल बनवानी शुरू कर दी है। कुछ माह पहले सिविल लाइन्स श्मशानघाट के पीछे बहते दरिया की चौड़ाई को घटाकर सड़क बनाने का मामल सामने आया था। उस दौरान मामला एनजीटी में पहुंचा, जिसे गंभीर मानते हुये एनजीटी ने दरिया की चौड़ाई घटाये जाने के लिए नगर निगम से जवाब तलबी की। वह मामला अभी चल ही रहा है। नगर निगम ने बुड्ढा दरिया पर दूसरी जगह चौड़ाई घटाने के लिए रिटेनिंग वॉल बनवानी शुरू कर दी।

पब्लिक एक्शन कमेटी के कपिल देव और कुलदीप सिंह खैहरा ने आरोप लगाया था कि नगर निगम लुधियाना द्वारा बुड्ढा नाले के किनारे की जा रही आरसीसी दीवार और सड़क निर्माण से नाले की चौड़ाई 58 फुट से घटकर लगभग 35 फीट रह जाएगी, जिससे इसका बहाव गंभीर रूप से प्रभावित होगा। दरिया में पानी ज्यादा आने की सूरत में निकासी के अभाव में आसपास की आबादी जलमग्न हो जायेगी। पब्लिक एक्शन कमेटी अब दोबारा इस मामले में एनजीटी में अर्जी देगी। फिलहाल डीसी लुधियाना को इस संबंधी सूचित कर दिया गया है। यहां बता दें, एनजीटी में चल रहे मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी 2026 को होनी है।

ये भी पढ़ें- भारतीय दूतावास ने कुवैत में जारी की नई एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के इस्तेमाल की दी सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें