अमृतसर: आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत आवास एवं शहरी कार्य मंत्नालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों की समीक्षा एवं रणनीति तैयार करना था। इस मौके पर शेरगिल ने कहा कि वर्ष 2016 में प्रारंभ किया गया स्वच्छ सर्वेक्षण आज विश्व का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण बन चुका है, जिसमें नवीनतम संस्करण के अंतर्गत देश के 4,589 शहर शामिल हैं।
आगामी सर्वेक्षण में परिणाम आधारित मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनमें नागरिक सहभागिता, सेवा वितरण की दक्षता तथा स्वच्छता प्रणालियों की स्थिरता प्रमुख हैं। शेरगिल ने सभी संबंधित विभागों को स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी मानकों का 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता, कचरे का स्रोत पर अलग-अलग करना, घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का वैज्ञानिक निपटान, पुराने कचरा डंप स्थलों का निवारण (बायो-रीमेडिएशन), गंदे पानी का उपचार, उपचारित जल का पुन: उपयोग तथा फीकल स्लज प्रबंधन जैसे क्षेत्नों पर बल दिया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी गतिविधियों का प्रबंधन सूचना प्रणाली पर नियमित रूप से अध्धयन किया जाना अनिवार्य है, क्योंकि अंतिम रैंकिंग से पूर्व आंकड़ों का नागरिक प्रतिक्रि या एवं तृतीय-पक्ष सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय, मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन तथा कड़ी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों की भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए डिजीटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, पारंपरिक मीडिया एवं वार्ड स्तर के जागरूकता कार्यक्र मों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।
राज्यों एवं शहरी स्थानीय निकायों के साथ वर्चुअल बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया जाएगा। नगर निगम अमृतसर इन बैठकों में सक्रि य रूप से भाग लेगा, ताकि नगर स्तर की पहलों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जा सके। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह, एस.ई. संदीप सिंह, असिस्टैंट कमिश्नर विशाल वाधवान, भलिंदर सिंह एवं मनजीत सिंह, चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. किरण, डॉ. योगेश अरोड़ा, डॉ. रमा, सचिव सुशांत भाटिया, सीएसओ मलकीयत सिंह, सीएसआई, थ्री-आर कंपनी अधिकारी सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

