-
अमृतसर: आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत आवास एवं शहरी कार्य मंत्नालय भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों की समीक्षा एवं रणनीति तैयार करना था।.