Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की नई पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी कि 25 जून 1974 को देश के संविधान को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था: Avinash Rai Khanna

June 25, 2024

भारत की नई पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी कि 25 जून 1974 को देश के संविधान को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था: Avinash Rai Khanna

मोहाली: आज मोहाली में बीजेपी जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने आपातकाल के दिनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा देश के संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित भारत के लोगों के लिए एक अविस्मरणीय दिन है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था जिसे अब 50 साल पूरे हो गए है, इस को भारत की नई पीढ़ी यह कभी नहीं भूलेगी कि संविधान को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि संविधान बचाने का नाटक कर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही कांग्रेस पार्टी को यह दिन याद दिलाने के लिए काफी है कि आपने देश के संविधान का उल्लंघन किया है। 21 महीने तक देश की जनता पर किस तरह अत्याचार किया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रवृत्ति हमेशा सत्तावादी रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी की हकीकत जान चुकी है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा देश की जनता के कल्याण के लिए किये गये कार्यों से खुश है।

जिन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास रचा और इंडी गठबंधन को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को अगर कोई खतरा है तो वह कांग्रेस पार्टी से है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा, मंडल अध्यक्ष जशमिंदर पाल सिंह और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें