
पटियाला: डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने पटियाला शहर में 24 घंटे नहरी पानी की सप्लाई के लिए गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास खंडा चौक पर पाइपलाइन बिछाने के चल रहे काम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को दिन-रात एक करके इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि एलएंडटी कंपनी द्वारा खंडा चौक पर लगभग 300 मीटर पाइपलाइन बिछाने के कार्य में से 200 मीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है तथा शेष 100 मीटर का कार्य अगले चार दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
डा. प्रीति यादव ने आगे बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मुरम्मत के लिए टैंडर जारी कर दिया है और मौसम ठीक होते ही इन सड़कों की मुरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन तब तक सड़कों को चलने लायक बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सहायक डिप्टी कमिश्नर ऋचा गोयल और सीवरेज बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विकास धवन भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- अब नहीं चलेगी चालाकी: टोल न भरने पर आएगा ई-नोटिस, 72 घंटे की डेडलाइन तय
मेष: दिन शुभ रहेगा...