लुधियाना: ढंडारी कलां में रविवार को ट्रक में लटकी प्लास्टिक डोर पैदल जा रहे व्यक्ति के पैरों में उलझ गई, जिससे गहरा जख्म हो गया और उसकी एक टांग की नसें तक कट गईं। घायल को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित विजय कुमार (47) ने बताया कि वह पेशे से दर्जी है। उसका कहना है कि वह ढंडारी कलां में पैदल जा रहा था। तभी उसके पास से ट्रक गुजरा।
ट्रक के टायरों में प्लास्टिक डोर थी। वह इस प्लास्टिक डोर की चपेट में आ गया। ट्रक की रफ्तार तेज थी और डोर के कारण उसकी एक टांग बुरी तरह कट गई। खैरियत यह रही कि डोर टूट गई, नहीं तो उसकी टांग कट सकती थी। विजय ने कहा कि इसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि विजय के डोर के कारण विजय की टांग काफी कट गई है। जिससे उसकी टांग की नसें भी कट गई। उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। उनका कहना है कि मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर भी किया जा सकता है।

