
जालंधर: आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एयरपोर्ट परिसर में ‘श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट’ नामकरण को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही लुधियाना के हलवारा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का भी उद्घाटन भी वहीं से किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर करीब 4 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री हैलिकॉप्टर से डेरा सचखंड बल्लां की ओर रवाना हुए। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री ने आदमपुर एयरपोर्ट से ही हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वचरुअल उद्घाटन भी किया। दौरे को लेकर सुरक्षा और सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
जालंधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक केडी भंडारी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने आदमपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उनके साथ डेरा सचखंड बल्लां भी गया। प्रधानमंत्री के इस दौरे को पंजाब के लिए अहम सौगात के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय पहचान दोनों को सम्मान मिला है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...