Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

फायरमैनों व सफाई सेवकों को रखने का प्रस्ताव नगर कौंसिल की बैठक में रद्द

June 25, 2024

फायरमैनों व सफाई सेवकों को रखने का प्रस्ताव नगर कौंसिल की बैठक में रद्द

रूपनगर: नगर कौंसिल की आज हुई जनरल बैठक में फायर बिग्रेड विभाग के अधीन काम कर रहे 12 फायरमैन व ड्राइवरों के कांट्रैक्ट को आगामी एक वर्ष के लिए बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पास कर लिया गया है जबकि नए 10 फायरमैनों को नगर कौंसिल द्वारा रखने के प्रस्ताव को हाऊस ने बैठक में रद्द कर दिया। जानकारी अनुसार आज नगर कौंसिल की जनरल बैठक नगर कौंसिल अध्यक्ष संजय वर्मा की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर 2 प्रस्तावों को हाऊस ने रद्द किया, जबकि बाकी सभी प्रस्तावों पर हाऊस ने पास करने की मोहर लगा दी। बैठक में फायर स्टेशन रूपनगर में कांट्रैक्ट बेस पर काम कर रहे फायरमैन, ड्राइवरों की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई जबकि पंजाब सरकार द्वारा 10 नए फायर मैनों की भर्ती के प्रस्तावों को रद्द कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त नगर कौंसिल के अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि बैठक में 30 नए सफाई सेवकों को भी रखने का प्रस्ताव भी रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि फायरमैन 26 जनवरी 2024 से लगातार गैर हाजिर चल रहा है और उसकी सेवाएं समाप्त करने की हाऊस ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि सैनेटरी शाखा की नगर कौंसिल द्वारा सरकार के दिशा निर्देशों द्वारा 113 सफाई सेवक 10 सीवरमैन, कांट्रैक्ट पर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी 1 से 21 वाडरे को 5-5 लाख रूपए विकास के लिए देने के लिए प्रस्ताव पास किए गए है, ताकि वार्डो के रूके कार्यो को पूरा किया जा सके।

किन्नरों संबंधी पास किए गए प्रस्ताव पर संजय वर्मा ने बताया कि घर में बच्च पैदा होने पर किन्नरों को 2100 रूपए तथा विवाह शादी पर 3100 रूपए देने का प्रस्ताव पास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने किन्नरों से अपील भी की है कि वह गरीब वर्ग से तय किए गए रूपए के हिसाब से बधाई वसूले। इस संबंधी आज नगर कौंसिल की बैठक में लगभग 10 करोड़ रूपए का बजट भी पास किया गया। शहर में वर्षा के पानी की निकासी के लिए बरसाती नालों की सफाई करवाने की हाऊस ने सहमति प्रकट की। इसके अतिरिक्त नगर कौंसिल की रिपेयर के लिए तरस रही गाड़ियों की रिपेयर करवाने की मंजूरी दे दी गई। अनअधिकारित कालोनियों तथा प्लाटों को रैगुलर करने की योजना के अधीन प्राप्त हुए फंड़ों को प्रयोग करने के लिए भी प्रस्ताव पास किया गया।

इस अवसर पर पार्षद, अशोक वाही ने अपने लहजे में नगर कौंसिल के प्रधान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें उक्त मामलों संबंधी पूरी जानकारी नही है। उन्होंने कहा कि अगर हाऊस नगर कौंसिल द्वारा रखे गए प्रस्तावों को रद्द करता है तो इससे स्पष्ट है कि हाऊस को प्रधान पर विश्वास नही रहा और उन्होंने नगर कौंसिल के अध्यक्ष संजय वर्मा से पद से तुरंत अस्तीफा देने की मांग भी की। इस अवसर पर नगर कौंसिल की उपाध्यक्ष पूनम कक्कड़, सभी पार्षद, ईओ. अशोक कुमार, समूह स्टाफ उपस्थित था, जबकि पार्षद राजेश कुमार आज किसी कारणवंश बैठक में शामिल नही हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें