Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा उपचुनाव के नतीजे जालंधर और पंजाब की स्थिति और दिशा तय करेंगे : K D Bhandari

May 2, 2023

लोकसभा उपचुनाव के नतीजे जालंधर और पंजाब की स्थिति और दिशा तय करेंगे : K D Bhandari

जालंधर: लोकसभा उपचुनाव के नतीजे जालंधर और पंजाब की स्थिति और दिशा तय करेंगे। इसलिए जालंधर के विकास और पंजाब की तरक्की के लिए बीजेपी प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल की जीत बेहद जरूरी है। ये बातें पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के. डी भंडारी ने फ्रेंड्स कॉलोनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। वे वहां बीजेपी प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ इंदर इकबाल सिंह अटवाल के भाई रॉकी अटवाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौड़ ने कहा कि जालंधर का विकास भारतीय जनता पार्टी के सांसद ही कर सकते हैं। इसके पहले वे 9 साल कांग्रेस के सांसद रहे, लेकिन जालंधर का क्या विकास हुआ, उल्टा स्मार्ट सिटी के करोड़ों रुपये भी घोटाले का शिकार हो गए।

इसलिए जरूरी है कि भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल संसद पहुंचे और जालंधर की आवाज बनें और इसके लिए हम सभी को उन्हें 10 मई को भारी बहुमत से जीताना होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष विज व भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, के.डी. भंडारी, राकेश राठौर व रॉकी अटवाल को आश्वासन दिया कि 10 मई को क्षेत्र के एक-एक वोट भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में डाले जाएंगे. इसलिए लोगों को तैयार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें