Last Updated: November 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंधु जल संधि पर विश्व बैंक की भूमिका हस्तक्षेपकर्ता की नहीं: Bank Head Banga

May 9, 2025

सिंधु जल संधि पर विश्व बैंक की भूमिका हस्तक्षेपकर्ता की नहीं: Bank Head Banga

नई दिल्ली: विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने उन रिपोटरें का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि विश्व बैंक सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले में हस्तक्षेप कर सकता है और इस फैसले को पलटने के लिए उसे मजबूर कर सकता है। केंद्र सरकार के सूचना तंत्र प्रैस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने ‘एक्स’ पर बंगा के हवाले से एक पोस्ट में कहा है, ‘एक मददगार के अलावा हमारी और कोई भूमिका नहीं है। मीडिया में इस बारे में बहुत अटकलें लगाई जा रही हैं कि विश्व बैंक कैसे हस्तक्षेप करेगा और समस्या को कैसे ठीक करेगा, लेकिन ऐसी बातें व्यर्थ हैं। विश्व बैंक की भूमिका केवल मददगार की है।’

उल्लेखनीय है कि भारत ने सिंधु जल बंटवारे पर भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 की संधि को 22 अप्रैल 2025 के पहलगाव आतंकवादी हमले के अगले दिन 23 अप्रैल को स्थगित कर दिया था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को कहा था कि सिंधु जल संधि जिन परिस्थितियों में संपन्न हुई थी, उनमें मौलिक परिवर्तन हुए हैं.. इसकी समीक्षा के लिए पिछले ढाई वर्षों से भारत पाकिस्तान सरकार को लिखता रहा है। उन्होंने यह भी कहा, ‘यह भारत का धैर्य ही है कि हम पिछले 65 वर्षों से, इतने उकसावे के बाद भी संधि का पालन करते आ रहे हैं। अब स्थितियां बदल गई हैं। यह संधि 50 और 60 के दशक की इंजीनियरिंग तकनीकों पर आधारित थी। तकनीकी बदलावों और उन्नति को ध्यान में रखना होगा।’

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें