
The teachings of Guru Ravidas Maharaj resonated : फरीदकोट। श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार की ओर से जिले के गांवों में विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में चक सेमा अहिल, कन्यां वाली और पिंडी बलोच गांवों में 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
इसमें गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन, सामाजिक समानता, मानवता, सेवा और भाईचारे के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी को गुरु जी की शिक्षाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कल शाम फरीदकोट के चक सेमा अहिल, कन्यां वाली और पिंडी बलोच गांवों में यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। 30 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और समाज सुधार, मानवीय मूल्यों, सामाजिक समानता, वैश्विक भाईचारे, सेवा भाव और श्रम के महत्व में उनके अद्वितीय योगदान को बहुत ही प्रभावी और सरल ढंग से प्रस्तुत करती है, जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि आम लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी तक श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं और उपदेशों को पहुंचाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन समय की मांग है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलों से युवा अपने महान गुरुओं के जीवन, विचारों और सामाजिक समानता के संदेश से अधिक गहराई से जुड़ सकेंगे और समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी और मजबूती मिलेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...