Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

केजरीवाल के साथ खड़ा है सारा देश, भाजपा को आइना दिखाएगी जनता : डा. राज

April 2, 2024

केजरीवाल के साथ खड़ा है सारा देश, भाजपा को आइना दिखाएगी जनता : डा. राज

होशियारपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में दिल्ली के राम लीला मैदान में आप नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं द्वारा धरना दिया गया। धरने में हलका चब्बेवाल के पूर्व विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल अपने साथियों सहित शामिल हुए। धरने से लौट कर उन्होंने कहा कि राम लीला मैदान दिल्ली में इकट्ठा हुए एक-एक भारती के चेहरे से साफ पढ़ा जा सकता है कि भाजपा बनाम भारत की जंग का शंखनाद हो चुका है और इस जंग में भाजपा को बुरी तरह से मुंह की खानी पड़ेगी।

डा. राज कुमार ने कहा कि हर प्रदेश से हर उम्र व वर्ग के लोग केजरीवाल की सोच पर पहरा देते आज उनके साथ खड़े हैं और भाजपा की गलत नीतियों का विरोध इसी प्रकार डटकर करते रहेंगे और वह दिन दूर नहीं जब जनता भाजपा को उसकी करनी की सजा दे देगी। उन्होंने कहा कि यह एक जंग ही नहीं बल्कि एक और इंकलाब है तथा इस इंकलाब में भारतीयों की जीत यकीनी होगी। डा. राज ने कहा कि जैसा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल मात्र एक नेता नहीं बल्कि एक सोच हैं और उस सोच पर हम सभी को एकजुट होकर पहरा देना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें