Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा तस्करों और गैंगस्टरों के नाम पर रहा साल 2024 : SSP Amneet Kondal

January 1, 2025

नशा तस्करों और गैंगस्टरों के नाम पर रहा साल 2024 : SSP Amneet Kondal

बठिंडा: साल 2024 को अलविदा कहकर नए साल 2025 का स्वागत कर रहे हैं। साल 2024 पुलिस के लिए मिला-जुला साल रहा। इस साल के दौरान नशे का मुद्दा काफी चर्चा में रहा है, क्योंकि इस साल नशे की लत के कारण कई युवाओं की मौत हुई। जिसमें लड़कों के साथ-साथ लड़कियां भी नशे की चपेट में आई। जिले में नशे की लत किस हद तक है, इसका अंदाजा वर्ष 2024 के दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्करों की संख्या और बरामद किए गए नशे की संख्या के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। जहां नशा तस्करों ने जिले में बड़े पैमाने पर नशा की सप्लाई की है, वहीं पुलिस ने भी बड़ी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्ना में नशा भी बरामद किया है। नशे के अलावा गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी मांगने का मामले भी काफी चर्चा में रहा है।

इस संबंध में जिले के में गैंगस्टरों द्वारा व्यापारियों से रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आए हैं। वहीं जिले में साल 2024 में हत्या करने के कई मामले दर्ज किए गए। हालांकि, पुलिस की तरफ से ज्यादातरह मामलों को ट्रेस कर आरोपित लोगों को जेल भेज दिया गया है, लेकिन एक दो मामले अभी अनट्रेस है। इस दौरान जिले में क्राइम का ग्राफ बढ़ा, तो अपराधियों पर भी नकेल कसी गई। जिले में नशा तस्करों का शुरूआती महीनों में बोलबाला रहा, तो साल के मध्य में जहां नशा तस्करों पर नकेल कसने का अभियान चला, वहीं लोगों के अंदर नशे के खिलाफ जागरूकता देखने को मिली। इस दौरान जिले में सैकड़ों संगठन नशे के खिलाफ सड़कों में उतरे, तो गली मोहल्लों व गांव में नशा विरोधी संगठनों ने नशे को समाप्त करने के लिए कमेटियों का गठन किया। वहीं पंजाब में क्राइम के सबसे बड़े प्रयाय बन चुके गैंगस्टर्स की गतिविधियां भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी।

ये भी देखें : Michael Advance Booking: फिल्म माइकल ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुकिंग ने बनाए नए रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें