अमृतसर: वैश्विक तनाव का असर अब सीधे आम आदमी की रसोई तक पहुंच गया है। अमरीका और ईरान के बीच बढ़ती जंग की खबरों ने अमृतसर के घरेलू गैस उपभोक्ताओं के बीच भारी डर पैदा कर दिया है। शहर में गैस की किल्लत की ऐसी अफवाह और दहशत फैली है कि लोग अब होम डिलीवरी का इंतजार करने की बजाय खुद गैस एजैंसियों के बाहर कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। वही कुछ गैस एजैंसियों की तरफ से सिलैंडर खत्म होने का बोर्ड भी लगा दिए है।
वही गैस की कमी का असर शहर के होटलों पर भी पड़ा है। जानकारी के अनुसार होटलों में गैस की सप्लाई 60 फीसदी तक प्रभावित हुई है, जिससे होटल मालिकों को अब तंदूर और अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय में गैस के दाम आसमान छू गए हैं। कमर्शियल गैस सिलैंडर की कीमतें 2010 रुपए तक पहुच गई हैं, वहीं घरेलू गैस के दामों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...