Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों में मचा हड़कंप

May 8, 2025

अमृतसर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोगों में मचा हड़कंप

अमृतसर: भारतीय सेना द्वारा पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर किया गया है। 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। इसके बाद लोगों में दहशत के साथ-साथ हड़कंप मच गया है। जंग लगने की संभावना को देखते हुए लोग घरों में राशन इकट्ठा करने के लिए जुट गए हैं। बुधवार को शहर की करियाना की दुकानों के साथ-साथ द मॉल में लोगों की लंबी कतारें लग गई। लोग घंटों लाइनों में खड़े रहे और खाने पीने का सम्मान खरीदते हुए नजर आए। ऐसे ही हालत शहर के पैट्रोल पंपों पर भी नजर आए। लोगों द्वारा अपनी गाड़ियों के अलावा दो पहिया वाहनों में तेल भरवाया गया। इसके बाद बोतलों और कैन में भी तेल भरवाकर स्टोर किया गया है। दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि लोग किसी तरह की अफवाह पर विश्वास ना करें। हालात सामान्य हैं। केवल मॉक ड्रिल की गई है।

जंग से पहले ही सक्रिय हुए कालाबाजारी
अमृतसर में करियाना और अन्य सामान की होलसेल मार्कीट ढाब बस्तीराम है। बुधवार की सुबह जैसे ही लोगों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पता चला तो लोग ढाब बस्तीराम की तरफ दौड़े मगर वहां के कुछ दुकानदार कालाबाजारी पर उतर आए। एकदम से ही घी, तेल, चीनी, आटा और अन्य सामान को ब्लैक करने लगे। जब मीडिया को पता चला तो मीडिया मौके पर कवरेज करने के लिए पहुंचा। कालाबाजारी इकट्ठा हो गए और मीडिया के साथ झगड़ा किया।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें