Site icon Dainik Savera Times

घर पर आसमानी बिजली गिरने से इलाके में मचा हड़कंप

लुधियाना: हैबोवाल राजेश नगर गली नंबर 5 इलाका निवासियों के लिए सोमवार रात काफी डरावनी रही। रात में तेज हवाओं के साथ हुई तुफानी बारिश के साथ आसमान में गरजी बिजली लोगों के घरों में ही जा गिरी। यह हादसा रात 11 बजे के करीब हुआ। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के समय बाहर तूफान के साथ बारिश हो रही थी। कई घरों की बिजली लाइन खराब होने सी भी आपूर्ति ठप्प हो गई। हालांकि बिजली गिरने से लोग बाल-बाल बच गए।

इलाका निवासी रानी ने बताया कि हम कमरे में बैठे थे। आसमान में बिजली गरज रही थी, तभी एक जोर से आवाज आई आसमानी बिजली गिरने की। ऐसे महसूस हुआ कि जैसे कोई ब्लास्ट हुआ हो। हम कुछ समझ ही पाते इतने में आसमानी बिजली हमारे कमरे में गिरी। इससे टीवी में आग लग गई। देखते ही देखते बैड पर बिछी चादर और स्कूल बैग को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घर में कई ओर भी उपकरणों को नुक्सान पहुंचा है। इलाका निवासी खुशबू ने बताया कि बिजली सबसे पहले हमारे घर के पिलर पर पड़ी। इसके बाद पंखे में आग लग गई।

घर में रखे इन्वर्टर, फ्रिज, मोबाइल सहित कई सॉकेट भी फुंक गए। घर के पिलर पर गिरी बिजली से दीवार पर से सीमैंट गिर गया। वहीं पास के इलाका निवासी सरूप कौर ने बताया कि बिजली गिरने से हमारे 20 हजार के उपकरण जल गए। घर में लगे वाईफाई, टीवी ऑडप्टर, फ्रिज को नुकसान पहुंचा है। वहीं राकेश शर्मा ने बताया कि इससे पहले पीछे आने वाले ज्यादा लोड ने हमारे घर में कई उपकरणों को नुक्सान पहुंचाया था और अब आसमानी बिजली एक बार फिर से घर के सारे बिजली उपकरणों को खत्म करके रख दिया है।

ये भी पढ़ें : नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

Exit mobile version