पंजाब डेस्क: तरनतारन जिले में अगले दो दिनों तक यातायात प्रभावित रहने वाला है। रेलवे विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, तरनतारन-कपूरथला रोड पर स्थित रेलवे फाटक S-44 को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।
यह फाटक खडूर साहिब और गोइंदवाल साहिब रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित है और फतेहाबाद-गोइंदवाल साहिब मार्ग को जोड़ता है। रेलवे ट्रैक के रखरखाव कार्य के चलते यह फाटक 7 फरवरी शाम 6 बजे से 9 फरवरी शाम 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा।
ये भी पढ़ें: J&K Budget 2026: आर्टिकल 370 के बाद दूसरा बजट हुआ पेश, निवेश और रोजगार पर सरकार का फोकस
रेलवे अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि इस अवधि के दौरान उक्त मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लें। खासतौर पर रोजाना इस सड़क से गुजरने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों को पहले से ही अपने सफर की योजना बनाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
प्रशासन ने लोगों से की अपील
प्रशासन ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही फाटक को पुनः खोल दिया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...