Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: 27 अप्रैल को बंद रहेंगी ये दुकानें, जानें क्यों लिया गया यह अहम फैसला?

April 26, 2026

Punjab News: 27 अप्रैल को बंद रहेंगी ये दुकानें, जानें क्यों लिया गया यह अहम फैसला?

अमृतसर: पंजाब में किसानों और कृषि व्यापार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। बता दें कि ऑल इंडिया एग्रो इनपुट्स डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर देशभर के व्यापारियों द्वारा 27 अप्रैल को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल के तहत अमृतसर जिले सहित पंजाब की सभी खाद, कीटनाशक और बीज की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

दुकानदारों ने क्यों लिया हड़ताल का फैसला?

पंजाब सीड्स, पेस्टिसाइड्स और फर्टिलाइज़र एसोसिएशन, चित्रा टॉकीज मार्केट के अध्यक्ष परमिंदर सिंह थिंद ने बताया कि कंपनियां डीलरों को अनावश्यक उत्पाद खरीदने के लिए मजबूर करती हैं, जो उचित नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी मांग रखी कि यदि किसी उत्पाद का सैंपल फेल होता है तो कानूनी कार्रवाई कंपनियों पर होनी चाहिए, न कि डीलरों पर।

डीलरों की प्रमुख मांगें

कंपनियों द्वारा डीलरों पर अनावश्यक सामान खरीदने का दबाव खत्म किया जाए।

सैंपल फेल होने की स्थिति में जिम्मेदारी कंपनियों की तय हो।

“सीड साथी पोर्टल” केवल कंपनियों तक सीमित रखा जाए।

पेस्टिसाइड डीलरों की तरह खाद दुकानदारों के लिए भी लाइसेंस विरासत (वारिस) को ट्रांसफर करने का नियम लागू किया जाए।

ये भी पढ़ें…

राज्यभर में एकजुटता का ऐलान

एसोसिएशन ने कहा कि इन मांगों को लेकर पंजाब भर के सभी डीलर एकजुट हैं। इसी के चलते 27 अप्रैल को सभी व्यापार बंद रखकर सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर विनोद कुमार अग्रवाल, चमन लाल शर्मा, ढींगरा पेस्टिसाइड्स, बब्बू खेती स्टोर, मॉडर्न प्लांट पेस्टिसाइड सेंटर, कपूर खेती स्टोर, चोपड़ा पेस्टिसाइड्स सहित कई अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें