Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

माईं हीरा गेट में चोरों का आतंक, 24 घंटे में 4 दुकानों पर धावा

October 5, 2026

माईं हीरा गेट में चोरों का आतंक, 24 घंटे में 4 दुकानों पर धावा

Thieves Target Four Shops in Jalandhar : जालंधर। व्यस्त माईं हीरा गेट बाजार में चोरों ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 24 घंटे के भीतर चार दुकानों को निशाना बनाकर चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और दो दुकानों से करीब 1.03 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में रोष है और उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चोर छत के रास्ते दुकानों में दाखिल हुए और दो दुकानों से करीब 1.03 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें आरोपी वारदात के बाद कपड़े बदलते हुए भी नजर आए। चोरों ने पुरी ऑप्टिकल, इंग्लिश बुक शॉप, बुक सेंटर और धवन एम्पोरियम को निशाना बनाया। बुक सेंटर से करीब 85 हजार रुपये और इंग्लिश बुक शॉप से 18 हजार रुपये चोरी हुए।

पुरी ऑप्टिकल और धवन एम्पोरियम से नकदी चोरी होने से बच गई। धवन एम्पोरियम से चोर कैमरे भी ले गए। पुरी ऑप्टिकल के मालिक सुरिंदर मल्होत्रा ने बताया कि चोरों ने तिजोरी तोड़ दी और सामान बिखेर दिया, लेकिन दुकान में नकदी नहीं होने के कारण चोरी नहीं हो सकी। बुक सेंटर के मालिक मनीष ने बताया कि दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था और तिजोरी खुली पड़ी थी।

इंग्लिश बुक शॉप के मालिक आशु रखेजा ने बताया कि चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और 18 हजार रुपये ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में पहले भी चोरी की शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे दुकानदारों में पुलिस के प्रति रोष है। सभी दुकानदारों ने थाने में शिकायत देने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें