Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के इस पर्वतारोही ने देश का नाम किया रोशन, दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

February 2, 2023

पंजाब के इस पर्वतारोही ने देश का नाम किया रोशन, दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

फाजिल्का के विधानसभा हल्का बल्लुआना के गांव धरंगवाला के पर्वतारोही रामचंद्र ने दक्षिण अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी किलींमजारों पर चढ़ाई कर देश का नाम रोशन किया है। इस चोटी की ऊंचाई करीब 5895 मीटर है। रामचंद्र ने गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को यह उपलब्धि हासिल की है।

पर्वतारोही रामचंद्र ने कैंप से अपना वीडियो भेजते हुए बताया कि ऊंचाई पर चढ़ते समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 23 जनवरी के दिन विश्राम के बाद मौसी नामक गांव से अपना अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ हादसा भी हुआ है उसके बैग में से उनका पासपोर्ट सहित अन्य सामान चोरी हो गया, माइनस 15 से 20 डिग्री तापमान और तेज हवाओं में भी उसने हार नही मानी, होंसला बुलंद रखा और ऊंचाई को छुआ।

पर्वतारोही रामचंद्र के पिता मदनलाल, माता संतरो देवी, बहन किरण, पारिवारिक मेंबर सीताराम शास्त्री ने बताया कि रामचंद्र दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी फतह करने पर बहुत खुश है और उनको रामचंद्र पर गर्व है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें