Site icon Dainik Savera Times

धरती पर लगातार बढ़ रहा ग्लोबल वार्मिंग का खतरा, लगाए जा रहे अधिक से अधिक पौधे

अमृतसर : धरती का तापमान बढ़ने के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार सभी के सिर पर मंडरा रहा है। वैश्विक चेतावनी के खतरे से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की मांग हो रही है, इसी को ध्यान में रखते हुए एनजीओ फ्रेंड्स क्लब की अध्यक्ष गिनी भाटिया और टीम द्वारा एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत अमृतसर के हर थाने और पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर पौधे लगाए जा रहे हैं।

डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल के कार्यालय के बाहर भी पौधे लगाए गए। डीसीपी ने कहा कि हर इंसान की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए ताकि हर जगह हरा-भरा वातावरण हो सके। उन्होंने फ्रेंड्स क्लब की पहल की सराहना की। फ्रेंड्स क्लब की ओर से 2 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

Exit mobile version