Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गंगाजल लेकर लौट रहे कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत 

August 9, 2026

गंगाजल लेकर लौट रहे कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत 

फरीदकोट: शिवरात्रि के लिए गंगोत्री से गंगाजल की डाक कांवड़ लेकर लौट रहे कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान कोटकपूरा की डॉक्टर हरपाल गली निवासी जगदीश मित्तल (40) पुत्र वेद प्रकाश, हरीनौ रोड निवासी महेंद्र पाल( 43) पुत्र प्रकाश चंद तथा सुरगापुरी निवासी दीपक कुमार(42) पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार तीनों कांवड़िए कोटकपूरा से दो अलग-अलग कांवड़ संघों के साथ गंगोत्री से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। 30 जुलाई को वे गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे और 10 अगस्त, सोमवार को कांवड़ लेकर कोटकपूरा वापस लौटना था। कोटकपूरा के प्राचीन डेरा दूधाधारी से शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ तथा श्री रामबाग मंदिर से न्यू शिव कांवड़ संघ के जत्थे गंगोत्री से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान वापसी के समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की जानकारी देते हुए शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ के साथ गए पीबीजी वेलफेयर क्लब के प्रधान राजीव मलिक ने बताया कि हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर रात के समय हुआ। सड़क के किनारे पैदल चल रहे कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों कांवड़ियों की मौत की खबर जैसे ही कोटकपूरा पहुंची, शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। हादसे के बाद कांवड़ संघों और शहरवासियों में भी गहरा दुख है।

 

📍 Location: Faridkot (Faridkot)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें