Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंसाफ लेने के लिए घायल अवस्था में मां-बेटा डीएसपी दफ्तर पहुंचे

May 18, 2024

इंसाफ लेने के लिए घायल अवस्था में मां-बेटा डीएसपी दफ्तर पहुंचे

बठिंडा: बलराज नगर में स्कूल के छात्रों ने 4 छात्रों पर हमला कर घायल कर दिया और उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हमले में घायल युवक जश्नवीर की टांग पर फैक्चर आया है। मामले में कार्रवाई न होने पर इंसाफ लेने के लिए मां बेटे को घायल अवस्था में डीएसपी सिटी-1 के दफ्तर में पहुंची। जहां परिवार की बात सुनने के बाद डीएसपी ने मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जानकारी अनुसार बलराज नगर का रहने वाले जश्नवीर ने बताया कि वो आठवीं कक्षा का छात्न है। जो चार दिन पहले अपने अपने साथियों के साथ गली नंबर 8 ट्यूशन गया था। ट्यूशन से लौटते समय कुछ लड़कों ने उनको घेर लिया और उनकी जमकर मारपीट की।

हमले में उसकी टांग में गंभीर चोट आई जो चल नहीं पा रहा है। जब कि उसके दोस्तों में एक का दांत् टूट गया जब कि दो अन्यों को चोटें आई हैं। जशनवीर ने बताया कि हमलावर उनको कह रहे थे कि उनके पैर छू कर उनसे माफी मांगे नहीं तो पीटेंगे। हमने ऐसा नहीं किया तो उनको बुरी तरह से पीटा गया। जशनवीर की मां ने कहा कि उसका बेटा बहुत सहमा हुआ है। जो चार दिन से ट्यूशन नहीं गया और न ही स्कूल जा रहा है। बतादें कि मामले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है।जिसमें चार छात्नों को कुछ युवा पीटरहे हैं। इस संबंध में डीएसपी सिटी-1 कुलदीप सिंह का कहना था कि मैने सीसीटीवी देख लिया है। मामले में वर्धमान पुलिस रेड कर रही है। पुलिस चौकी इंचार्ज को सख्त कार्रवाई के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें