Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब पचास रुपये की टिकट से करतारपुर कॉरिडोर टर्मिनल में घूम सकेंगे पर्यटक

November 18, 2023

अब पचास रुपये की टिकट से करतारपुर कॉरिडोर टर्मिनल में घूम सकेंगे पर्यटक

चंडीगढ़: भारत सरकार ने गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव से पहले सिख संगत की मांग को पूरा करते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर टर्मिनल तक पर्यटकों को जाने की अनुमति दे दी है. यह सुविधा उन लोगों के लिए होगी, जो पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं. इसके लिए पर्यटकों को पचास रुपये की टिकट लेनी होगी। अब पहले की तरह पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं होगी और तीर्थयात्री सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को भले ही काफी समय पहले खोल दिया है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह कई बार बीच-बीच में बंद किया जा चुका है. इसके अलावा पासपोर्ट वेरीफिकेशन तथा वीजा प्रक्रिया के चलते ज्यादातर पर्यटक पाकिस्तानी सीमा में जाने से गुरेज करते हैं. ऐसे में अब भारत सरकार ने करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए बनाए गए करतारपुर साहिब कॉरिडोर टर्मिनल पर मात्र 50 रुपये का टिकट लेकर जाने की सुविधा दे दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें