Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणतंत्र दिवस पर किसान निकालेंगे ट्रेक्टर मार्च, शॉपिंग मॉल, साइलो, टोल प्लाजा…

January 23, 2025

गणतंत्र दिवस पर किसान निकालेंगे ट्रेक्टर मार्च, शॉपिंग मॉल, साइलो, टोल प्लाजा…

Tractor March by Farmers : 26 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसमें एमएसपी समेत 13 मांगों को लेकर मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च देशभर में शॉपिंग मॉल, साइलो, टोल प्लाजा, भाजपा दफ्तरों, नेताओं और घरों के सामने से निकाला जाएगा। इसलिए सभी किसान नेता अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। सभी नेताओं की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद दिल्ली की ओर कूच को लेकर किसानों की अहम बैठक होगी। इसमें रणनीति तैयार की जाएगी। जबकि 14 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ किसानों की बैठक होनी है।

तो वहीं पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन आज (गुरुवार) 59वें दिन में प्रवेश कर गया। उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। अब उनके लिए अग्रिम मोर्चे पर एक विशेष कमरा तैयार किया जा रहा है। आपात स्थिति में भी उन्हें कमरे में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जब तक कमरा तैयार नहीं हो जाता, तब तक उन्हें अग्रिम मोर्चे पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रॉली में रखा जाएगा।

राजिंदरा अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम भी शिफ्ट में वहां तैनात की गई है, जो उनकी हालत पर नजर रख रही है। इसके अलावा 26 जनवरी को निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च की तैयारियां भी पंजाब समेत सभी राज्यों में जोरों पर चल रही हैं। किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें