Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अमृतसर में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं 

April 26, 2025

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अमृतसर में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं 

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में व्यापारियों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को अपनी दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पहलगाम आतंकवादी घटना के विरोध में बाजारों और पुराने शहर के अंदर भी मार्च निकाला। अमृतसर व्यापारी संघ और कुछ अन्य संगठनों ने ‘बंद’ का आह्वान किया था। इस आह्वान के कारण निजी स्कूल भी बंद रहे।

हालांकि, पेट्रोल पंप, सब्जी एवं दूध विक्रेताओं, चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं को ‘बंद’ से छूट दी गई थी। रेलगाड़ियां भी निर्धारित समय के अनुसार चलीं, जबकि पंजाब रोडवेज की राज्य संचालित बसें भी सामान्य रूप से चल रही थीं। हालांकि, स्थानीय परिवहन की आवाजाही कम होने के कारण शहर की कई सड़कें सुनसान दिखीं।

मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ पंजाब में पिछले तीन दिनों में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

ये भी पढ़ें: Puducherry Assembly Elections :पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, रोबोट ने किया वोटरों का स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें