Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा : जालंधर की लड़की की कनाडा में सड़क दुर्घटना में हुई मौत, 11 माह पहले गई थी विदेश

December 18, 2024

दर्दनाक हादसा : जालंधर की लड़की की कनाडा में सड़क दुर्घटना में हुई मौत, 11 माह पहले गई थी विदेश

जालंधर : कनाडा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जहां 11 महीने पहले ही हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट का कोर्स करने कनाडा गई जालंधर की एक लड़की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार का हाल बेहाल है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा लड़की के ऊपर पेड़ गिरने से हुआ है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रितिका राजपुर के रूप में हुई है। परिवार राज्य और केंद्र सरकार से बेटी का शव भारत लाने की अपील कर रहा है। वहीं बता दें कि कनाडा में कुछ बच्चे और लोग मिलकर पैसे इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि रितिका का शव भारत भेजा जा सके।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए रितिका की मां किरण राजपूत ने कहा कि हम 2007 में जालंधर आए थे। तब से वह किराये पर रह रहा है। दोनों पति-पत्नी जालंधर में अपना-अपना बुटीक चलाते हैं। छोटी बेटी नौकरी करती है और बेटा अभी पढ़ रहा है। पारिवारिक समस्याओं के कारण बेटी रितिका को कनाडा भेज दिया गया। ताकि वह कनाडा में पैसा कमाकर अपनी परेशानियों को दूर कर सके। 7 दिसंबर को देर रात जेम्स लेक के पास एक पेड़ गिरने से रितिका घायल हो गईं।

जिसके बाद उनकी मौत हो गई। रितिका ने भारत में हॉस्पिटैलिटी का कोर्स भी किया और कनाडा के एक इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया। रितिका ने लोन लिया और कनाडा चली गईं। जहां उनकी मृत्यु हो गई कनाडा में छात्र रितिका के शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब वापस लाने के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। रितिका का शव घर भेजने के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे बॉब हीर ने कहा- वह हमारे साथ किराए पर रह रही थी। शव को जालंधर में उनके परिवार तक पहुंचने में अभी दो हफ्ते और लग सकते हैं।

देखें LIVE VIDEO :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें