Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल सवार हुए तीन नौजवान गंभीर घायल

January 22, 2023

खन्ना में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल सवार हुए तीन नौजवान गंभीर घायल

लुधियाना: खन्ना में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन नौजवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर तीन नौजवान खन्ना से गुरूद्वारा मंजी साहिब माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही वह खन्ना जीटी रोड पर फ्लाईओवर पर खन्ना शहर क्रॉस करने लगे थे कि मोटरसाइकिल सवार नौजवानों को पीछे से एक बहुत तेज रफ्तार में आई कार ने टक्कर मार दी और कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी थी, जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। उधर कार को टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल समेत आगे चल रहे ट्रक के नीचे घुस गए। तीन में से दो नौजवानों के टांगों के ऊपर से ट्रक निकल गया, जिसमें दो नौजवानों की टांगें बुरी तरह से कुचली गई हैं। जिनको राहगीरों की मदद से खन्ना के सिवल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दो नौजवानों को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें