Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: लोहड़ी देकर लौट रहे भाई-बहन की मौके पर मौत

January 12, 2026

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: लोहड़ी देकर लौट रहे भाई-बहन की मौके पर मौत

पंजाब डेस्क: लुधियाना जिले में मोगा रोड पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बता दें कि रविवार देर रात परदेसी ढाबे के नजदीक तेज रफ्तार थार और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्विफ्ट डिजायर में सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोहड़ी की खुशी मातम में बदली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक भाई-बहन अपनी छोटी बहन को लोहड़ी देने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में जगरांव के पास यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुलने के बावजूद दोनों की जान नहीं बच सकी।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बाघा पुराना निवासी जबर सिंह और उसकी बहन हरदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 34 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है।

थार चालक गंभीर रूप से घायल

थार चालक की पहचान रायकोट के गोइंदवाल गांव निवासी इंदरजीत सिंह (42) के रूप में हुई है। उसे घायल अवस्था में पहले जगरांव के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: CM MANN के दौरे से पहले बड़ी वारदात, मिठाई की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि इंदरजीत सिंह देर रात मोगा से लुधियाना की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मोगा रोड पर परदेसी ढाबे के पास पहुंचा, अचानक वाहन से उसका संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से सीधी टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के सोलन में लगी भीषण आग, मासूम बच्चे की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। दोनों शवों को जगरांव के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है, जहां सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें