Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

डंकी लगाकर अमेरिका जा रहे पंजाबी युवक की कम्बोडिया में मौत

February 23, 2025

डंकी लगाकर अमेरिका जा रहे पंजाबी युवक की कम्बोडिया में मौत

Travelling to America : डंकी लगाकर अमेरिका जा रहे डेराबस्सी के करकौर गांव के 24 वर्षीय युवक की रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान रणदीप पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव करकौर के रूप में हुई है।

एजेंट ने उन्हें अमेरिका ले जाने के बजाय करीब नौ महीने तक कई देशों में घुमाया। जहां बीमारी के कारण कंबोडिया में उनकी मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि उनके एक रिश्तेदार से रणदीप को डंकी के जरिए अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपये में सौदा हुआ था, जिसमें से 25 लाख रुपये दे दिए गए थे।

वह पिछले वर्ष 1 जून को अमेरिका चले गए थे। रणदीप को एजेंट अमेरिका के बजाय वियतनाम ले गया, जहां वह तीन महीने तक रहा। इस दौरान वे बीमार पड़ गए और समय पर इलाज न मिलने के कारण बीमारी बढ़ती चली गई। एजेंट ने उसे बिना पासपोर्ट के कंबोडिया भेज दिया, जहां वह फंस गया और उसकी बीमारी बिगड़ गयी। यहां इलाज के अभाव में कल उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें