Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गो मांस से भरा ट्रक ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा

August 25, 2024

गो मांस से भरा ट्रक ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा

मंडी गोबिंदगढ़: शुक्रवार को गौ रक्षा दल द्वारा 50 क्विंटल गौमांस के साथ गिरफ्तार ड्राइवर क्लीनर को अमलोह अदालत में पेश किया गया। जांच को आगे बढ़ाने के लिये पुलिस ने दोनों आरोपियों के रिमांड की मांग अदालत से की। जिस पर अदालत ने आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

जहां से आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। थाना प्रभारी अर्शदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि गौमांस की सप्लाई कहां-कहां की जानी थी।

इसके साथ ही मलेरकोटला, पटियाला व गाजियाबाद के रहने वाले तीन आरोपियों की तलाश के लिये पुलिस पार्टियों को भेजा गया है। पुलिस गौमांस की सप्लाई चेन को खंगालने में जुटी है। इसके लिये आरोपियों कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें