Site icon Dainik Savera Times

बस अड्डा इंचार्ज व क्लर्क से 2 भाइयों व एक बहन ने की मारपीट

मानसा : आपसी विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों द्वारा बस स्टैंड में पीआरटीसी के डिपो इंचार्ज और एक कल्र्क की मारपीट करते उन्हें घायल कर दिया गया जिनको वहां मौजूद लोगों द्वारा छुड़वाया गया। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। विवाद किलोमीटर स्कीम पर बस चलाने को लेकर हुआ बताया गया है। पुलिस ने 2 भाइयों समेत उनकी बहन पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम पीआरटीसी बरनाला डिपोका इंचार्ज केवल सिंह और क्लर्क कुलदीप सिंह कार्यलय में मौजूद थे कि वहां पहुंचे कुछ लोगों जिनमें एक महिला भी शामिल है, ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में बरनाला डिपो के कर्मचारी केवल सिंह को गंभीर चोटें लगी जबकि कुलदीप सिंह भी जख्मी हो गया। थाना सिटी-2 के इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगा सिंह व फाजल सिंह दो भाइयों समेत उनकी बहन सोमा कौर वासी मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मंगा सिंह एक बस पर डेलीवेज के तौर पर ड्राइवरी करता है।

ये भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Board Result 2026: कुछ ही देर में जारी होगा 12वीं का रिजल्ट​, जानें कैसे चैक करें अपना रिजल्ट

Exit mobile version