Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीर्थ यात्रा योजना के तहत 2 बसों को हरी झंडी

September 4, 2026

तीर्थ यात्रा योजना के तहत 2 बसों को हरी झंडी

Two buses under the pilgrimage scheme flagged off : फरीदकोट। पंजाब विधानसभा के स्पीकर एस. कुलतार सिंह संधवान ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जैतो चुंगी कोटकपूरा और गांव भैरो भट्टी से अमृतसर के लिए रवाना होने वाली दो बसों को हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से यात्रा के दौरान परिवहन, आवास और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक तीर्थ यात्रा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों की यात्रा के अलावा, पंजाब सरकार ने रहने, खाने-पीने की अच्छी और मुफ़्त व्यवस्था की है। पंजाब सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए परिवहन, आवास और भोजन की व्यवस्था पूरी तरह से मुफ़्त की है ताकि किसी भी तीर्थयात्री को कोई परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में तीर्थयात्री अक्सर तीर्थ स्थलों पर जाने से वंचित रह जाते थे और पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों और धार्मिक तीर्थयात्रियों को आसान, सुरक्षित और मुफ़्त तीर्थ यात्रा उपलब्ध कराना है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें