Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बटाला रोड पर दो गुट भिड़े; ईंट-पत्थर और गोलियां चली, तीन आरोपी गिरफ़्तार

February 7, 2024

बटाला रोड पर दो गुट भिड़े; ईंट-पत्थर और गोलियां चली, तीन आरोपी गिरफ़्तार

अमृतसर: बटाला रोड पर सोमवार की शाम को दो गुट भिड़ गए। इस दौरान पत्थर तेजधार हथियार और गोलियां चली। पुलिस द्वारा क्रॉस केस दर्ज किया गया है। तुरंत कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी एडीसीपी सिटी 2 प्रभजोत सिंह विर्क ने मंगलवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान दी है। गुरकीरत सिंह निवासी न्यू नेहरू कॉलोनी नजदीक कपूर मेडिकल स्टोर बटाला रोड में पुलिस को बताया है के 5 फरवरी की शाम को अपने दोस्त सूरज और रोहन मोटरसाइकिल पर सवार होकर संधू कॉलोनी गली नंबर 5 नजदीक कुंडिया वाला खूह, से गुजर रहे थे।

अंकुश निवासी गली नंबर 5 संधू कॉलोनी और दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। उनके साथ गाली गलौज किया। अंकुश के साथ खड़े सरदार युवक ने पिस्तौल निकाल कर उसे जान से मारने के इरादे से गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह मोटरसाइकिल से उतर कर पैदल भागा एक गोली उसके पीछे लगी है। थोड़ी दूर जाकर वह जमीन पर गिर गया। उसके दोस्त मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

इलाका निवासी इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपित के साथ उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से गुरु नानक देव हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। थाना सदर की पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है पर दोनों ग्रुपों की पुरानी रंजिश चली जा रही है। पहले भी एक दूसरे पर केस दर्ज करवाए गए हैं। दूसरी तरफ जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला के झगड़ा दोनों तरफ से हुआ है उसके बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया एडीसीपी सिटी टू प्रभजोत सिंह विर्क के अनुसार इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा सख्त आदेश जारी किए गए थे।

पुलिस की अलग-अलग टीम में बनाई गई। छापामारी करते हुए अंकुश निवासी गली नंबर 2 संदूक कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है दूसरी तरफ से क्रॉस केस दर्ज घायल हुए गुरकीरत सिंह के साथी रोहन निवासी गली नंबर 5 नेहरू कॉलोनी मस्जिद का रोड और शहजाद उर्फ सूरज निवासी गली नंबर 10 जगदंबा कॉलोनी मजीठा रोड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मौके पर चली हुई गोलियों के चार खाली खोल भी बरामद हुए हैं। प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा थाना सदर के एसएचओ पलविंदर सिंह और चौकी विजयनगर के इंचार्ज जीवन सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें