लुधियाना: अग्र नगर ए-ब्लॉक इलाके में थार सवार दो व्यक्तियों ने सरेआम गुंडागर्दी की। थार सवार दोनों व्यक्तियों ने 22 वर्षीय युवक को घर के बाहर बुरी तरह से पीटा। होंडा सिटी सवार युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह थार को ओवरटेक कर गुजर गया था, जिसके बाद थार सवार ने इस बात को लेकर बेवजह बवाल करते हुए युवक को घर के बाहर ही पीटना शुरू कर दिया। यह सारा घटनाक्रम नजदीक ही लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गया। इस संबंधी थाना सराभा नगर के अधीन पड़ती रघुनाथ चौकी की पुलिस को शिकायत सौंप दी है।
अग्र नगर निवासी कारोबारी अमित मित्तल ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा कृतज्ञ मित्तल 25 अक्तूबर को दोपहर के समय होंडा सिटी कार में अग्र नगर ए-ब्लॉक के मेन गेट से गुजर रहा था।
तब वहां पर थार भी गुजर रही थी। कृतज्ञ मित्तल ने थार को ओवरटेक किया और निकल गया। इस बात को लेकर थार चालक ने कृतज्ञ को रास्ते में घेरकर बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद थार चालक ने अपने साथी को बुलाया और उसे साथ लेकर अमित मित्तल के घर के बाहर पहुंच गया, जहां पर थार सवार दोनों व्यक्तियों ने कृतज्ञ मित्तल के साथ फिर से बहसबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान थार सवार दोनों व्यक्तियों ने कृतज्ञ को घर के बाहर ही सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। थार सवार दोनों व्यक्तियों की यह करतूत नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद कारोबारी ने रघुनाथ चौंकी की पुलिस को शिकायत सौंप दी। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : ‘हमें कम मत आंकिए’, अन्य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश
मेष: दिन शुभ रहेगा...