जालंधर : चंडीगढ़ के सैक्टर 24 से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब एवं बियर की खेप सहित बोलैरो गाड़ी के साथ दो तस्करों को एक्साइज विभाग की टीम ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित परागपुर चौकी के निकट गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव कुमार गुजराल उर्फ संजू मामा गौतम नगर बस्ती पुत्र ज्ञान सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गली नंबर 1 मोहल्ला रतन नगर के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ परागपुर चौकी में मामला दर्ज किया गया है।
एक्साइज इंस्पैक्टर मनजीत सिंह ढींडसा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ऑपरेशन डिप्टी कमिश्नर एक्साइज जालंधर जोन रंजीत सिंह एवं सहायक कमिश्नर हरसिमरत कौर ग्रेवाल के दिशा निर्देश पर चलाया गया। इस दौरान मौके पर ई.टीम.ओ जसप्रीत सिंह जालंधर वैस्ट-भी मौजूद रहे। एक्साइज इंस्पैक्टर मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें अधिकारियों की तरफ से सूचना मिली थी कि जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित एजीआई फ्लैट्स के समीप तुरंत नाकाबंदी करें तो चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई शराब एवं बियर की बड़ी खेप उनके हाथ लग सकती है।
इसी बिनाह पर एक्साइज विभाग की टीम ने नाकाबंदी करते हुए मुखबिर द्वारा बताई गई सफेद रंग की बोलैरो गाड़ी के नंबर के साथ मिलते-जुलते नंबर वाली गाड़ी को रोकना चाहा तो तस्करों ने गाड़ी दौड़ा ली। इसके बाद पीछा करते हुए टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। वहीं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ट्रिपल एस व्हिस्की 20 बेटी अवैध शराब, रॉयल स्टैग की दो पेटी तथा रॉक बर्ग बियर के 48 केन बरामद किए गए।
वहीं पूछताछ के दौरान तस्कर संजू उर्फ मामा ने खुलासा किया कि वह और उसका साथी बलविंदर शराब और बीयर की यह खेप चंडीगढ़ के 24 सैक्टर के शराब के ठेके से लेकर आए हैं। वहीं देर रात एक्साइज विभाग की टीम ने तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद परागपुर चौकी के हवाले कर दिया है और पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि इस संबंध में पुलिस की तरफ से आज प्रैस कॉन्फ्रैंस भी की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...