Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुद को पत्रकार बताकर सरकारी कर्मचारी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दो युवक काबू

October 27, 2023

खुद को पत्रकार बताकर सरकारी कर्मचारी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दो युवक काबू

खुद को पत्रकार बताकर सरकारी कर्मचारी से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दो युवक को गिरफ़्तार किया गया है। जिनकी पहचान अमृत पाल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव पथरेड़ी और जतिंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी जिला रूपनगर के रूप में हुई है, जिन्हें पीएसपीसीएल (जेई) सोम नाथ की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। रिश्वत न देने की स्थिति में जौ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो क्लिप अपलोड करने की धमकी दी।

विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वायड-1 ने दोनों तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत थाना एस.ए.एस. शहर में मामला दर्ज कर लिया गया है. और कल कोर्ट में पेश किया जाएगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें