Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुकान मालिक से फिरौती मांगने आए 2 युवक गिरफ्तार, एक फरार

October 6, 2023

दुकान मालिक से फिरौती मांगने आए 2 युवक गिरफ्तार, एक फरार

मोगा : पंजाब में लूट और फिरौती मांगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मोगा के पाश इलाके में स्थित कैंप कपड़ा मंडी का एक मामला सामने आया है, जहां आज तीन युवा मशहूर कपड़ा व्यापारी जग्गी बग्गी की दुकान पर आए और दुकान मालिक से फोन पर गैंगस्टर अर्श डल्ला से बात करने को कहा। गनीमत यह रही कि पुलिस पीसीआर मुलाजिम जसवन्त सिंह गश्त के लिए उसी बाजार में आए थे, तभी किसी ने उन्हें बताया कि कुछ संदिग्ध लोग दुकान पर गए थे। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई और दुकान पर खड़े तीन युवकों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में सफल रहा। पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें