Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला में जीजा-साले द्वारा की गई चाचा की मारपीट, लूटे 50 हजार रुपए

August 22, 2023

पटियाला में जीजा-साले द्वारा की गई चाचा की मारपीट, लूटे 50 हजार रुपए

पटियाला : कल रात को पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास जीजा-साले द्वारा एक व्यक्ति से मारपीट कर 50 हजार रुपए लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पूछताछ के बाद उसने बताया की उसका नाम सतगुरु सिंह है। वह दूध बेचने का काम करता है। कल वह बहादुरगढ़ से दूध भरने जा रहा था, तभी उसके भतीजे और भतीजे के साले ने पहले उसे घेर लिया और फिर जमकर पीटा। पीटने के बाद उससे 50 हजार छीन लिये। पीड़ितों ने बताया कि मेरे बच्चे बाहर गए हुए हैं, इसलिए वे लोग मेरी जमीन दबाना चाह रहे हैं। मेरे पास कुल ढाई किले जमीन है और वे लोग उसे दबाना चाहते हैं। इसी कारण कल उन लोगों ने मुझे घेर लिया और मेरे काम के पैसे भी छीन लिए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें