Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर पेड़ से टकराई बेकाबू कार, 2 युवकों की मौके पर मौत

January 29, 2023

फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर पेड़ से टकराई बेकाबू कार, 2 युवकों की मौके पर मौत

फगवाड़ा: फगवाड़ा में होशियारपुर को जाते सड़क मार्ग पर हादसा हो गया। होशियारपुर की तरफ से फगवाड़ा आ रही एक कार पैट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर के पेड़ से जा टकराई। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान लक्की वासी पट्टी रामदासियां (बल्लो) बठिंडा व राजू के रूप में हुई है। घायलों की पहचान गगन और गुरसेवक के रूप में हुई है।

फोटोग्राफी का काम करते हैं चारों युवक
कार सवार चारों युवक प्रोफैशनल फोटोग्राफी का काम करते थे। पता चला है कि चारों किसी फंक्शन से होशियारपुर से लौट रहे थे। बताया गया है कि कार चला रहे युवक की आंख लग गई और यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड ज्यादा थी। पुलिस व आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि 2 की मौत तो मौके पर हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें